हाइब्रिड प्रजाति

 

क्या है हाइब्रिड प्रजाति और कौन हैं हाइब्रिड जीव 

ईश्वर की भूमिका को नकार कर प्राकृतिक नियमों के अनुरूप जीव की उत्पत्ति की सर्वप्रथम विवेचना करने का श्रेय चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) को जाता है ।

अरस्तू के अनुसार सन्तानोत्पत्ति वह क्रिया है जिसके ज़रिए यह मूल तत्व अगली पीढ़ी को सौंपा जाता है। कहते है पृथ्वी पर पाई जाने वाली प्रत्येक प्रजाति ईश्वर (प्रकृति) की बनाई कृति है। और उसकी बनाई कृति में दखल नही देना चाहिए लेकिन इंसान ने उस में दखल देना शुरू कर दिया है। इसी के फलस्वरूप कुछ प्रजाति प्रकृति की देन नही बल्कि साइंटिस्ट की देन हैं।

साइंटिस्ट ने अलग-अलग जानवरों की मेटिंग करा के कई विचित्र जानवरो की रचना की है. इन्ही में से एक है लाइगर जो नर शेर और मादा बाघ के मिश्रण से बनी प्रजाति है। आपको जानकर अलग लगे लेकिन ये सत्य है जी हाँ लाइगर बिल्लियों की प्रजातियों में सबसे बड़ी बिल्ली है. साथ ही यह सबसे विशाल और ताकतवर भी हैं.
इस हाइब्रिड लाइगर का वजन 400 किलो तक का हो सकता है. विशेष रूप से, लाइगर आमतौर पर बाघों के विपरीत,मूल प्रजातियों की तुलना में बड़े होते हैं। लाइगर हर दूसरे दिन 1 किलो की दर से बढ़ते हैं, इस प्रकार उनके पहले वर्ष के अंत तक, वे 165 किलोग्राम वजन कर सकते हैं। जब तक वे 3 साल के होते हैं, वे 320 किलोग्राम वजन कर सकते हैं।

मियामी में एक लाइगर है, हरक्यूलिस, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली है। इसका वजन करीब 410 किलो है। जहां नर लाइगर बच्चे पैदा करने में असमर्थ होता है वही मादा लाइगर बच्चे पैदा कर सकती है। रूस ने एक मादा लाइगर और नर शेर से एक हाइब्रिड लिलिगर की उत्पत्ति की है। इसी तरह मादा शेर व नर बाघ के मिश्रण से बनी प्रजाति टाईगोन है।

आप जानते ही होंगे, खच्चर नर गधे और मादा घोड़े से उत्पन्न संकर प्राणी है। यदि नर घोड़ा हो और मादा गधा हो तो खच्चर जैसा एक अन्य प्राणी (हिनी) पैदा होता है। सामान्यत:, कुदरती तौर पर, घोड़े और गधे मिलकर सन्तानोत्पत्ति नहीं करते, इसलिए वे अलग-अलग प्रजाति के सदस्य हैं।
मगर इन्सान की प्रेरणा से गधे और घोड़े बच्चे पैदा करते हैं। यह प्राणी गधे और घोड़े दोनों की अपेक्षा अधिक ताकतवर होता है और ज़्यादा बोझ ढो सकता है। खच्चर में जो अतिरिक्त ताकत व सहनशीलता पाई जाती है वह संकर स्फूर्ति (हाइब्रिड विगर) का परिणाम है।

घोड़े के युग्मज (प्रजनन हेतु अर्धसूत्री विभाजन द्वारा निर्मित कोशिकाएँ) में 32 गुणसूत्र हैं जबकि गधे के युग्मज में 31 होते हैं। इनके मेल से जो कोशिका बनती है उसमें 63 गुणसूत्र होते हैं। यह खच्चर की कोशिका है। इसकी कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या विषम होती है - इसलिए अर्धसूत्री विभाजन (गुणसूत्रों का आधा-आधा बँटना) सम्भव नहीं होता। लिहाज़ा खच्चर प्रजनन-क्षम नहीं होता।
इसी क्रम में साइंटिस्ट द्वारा कुछ अन्य हाइब्रिड प्रजाति है।

कामा...कामा एक ऐसा जानवर है जिसे ऊट और लामा के डीएनए के मिश्रण से बनाया गया हैं बता दें कि ऊट और लामा आकार और लंबाई में अलग अलग हैं. इन दोनो के मिश्रण से बना यह कामा बेहद दिलचस्प हैं. हाइब्रिड कामा को पहली बार 1998 में दुबई में तैयार किया गया था. और इस जानवर के निर्माण का मकसद अधिक ऊन के लिए गया था. कामा अपने प्रजाती को आगे बढ़ाने में सक्षम है.

जैंगलीयन...नर तेंदुए और मादा शेर के मिश्रण से तैयार जैंगलीयन देखने में काफी खूबसूरत और अदभुत है. साथ ही जैंगलीयन की रफतार भी काफी तेज है और आक्रमक शक्ति भी काफी है. कनाडा की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ने जैंगलीयन का निर्माण किया है. फिलहाल इनकी संख्या केवल दो है.
जेब्राइड...यह जेब्रा और घोड़े का मिश्रण है. इसे साइंस लेब में बनाया गया हैं. इस अदभुत जानवर को साइंटिस्ट ने जन्म दिया है.

डजेमो...यह गाय और जंगली याक की हाइब्रिड प्रजाति है। ये सबसे अधिक तिब्बत और मंगोलिया में पाए जाते है।

काइवॉल्फ...काईयॉट(एक प्रकार का छोटा भेड़िया) और भेडिये (वॉल्फ) के मिलन से बनी प्रजाति है।

वोल्फिन...जो नर व्हेल व मादा डॉल्फिन की हायब्रिड प्रजाति है
गीप...जो भेड़ और बकरी की हाइब्रिड प्रजाति है।

बीफेलो...1970 के दशक के शुरुआती दिनों में अमेरिकन बाइसन को डोमेस्टिक कैटल (गाय) के साथ इंटरब्रिज करके इस मवेशी की नस्ल विकसित की गई।

ग्रोलर बीयर...पोलर बियर और ब्राउन बियर की हायब्रिड प्रजाति है।

अंततः एक सवाल आपके लिये क्या मानव की उन्नति एवं प्रगति के लिये प्रकृति के नियमों में मानवता का हस्तक्षेप उचित और आवश्यक है।


No comments